हमीरपुर। जिला व्यापार परिषद व नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष दीप कुमार बजाज ने बताया कि रंगोत्सव के त्योहार होली के तहत जिले भर के दुकानदार 27 मार्च को अपनी दुकानें बंद रखेंगे जिससे होली उत्सव को मनाया जा सके। हमीरपुर में आयोजित जिला व्यापार परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया जिसमें जिले भर के दुकानदारों ने भाग लिया। बजाज ने लोगों को होली की बधाई भी दी है तथा सूखे रंगों से ही होली मनाने का आग्रह किया है जिससे शरीर को कैमिकलों से बचाया जा सके। उन्होंने लोगों की सहमति से ही रंग लगाने का भी आग्रह किया है जिससे उत्सव में सद्भाव का और रंग भरा जा सके। इस दौरान बैठक में सुनील ठाकुर, विजय बजाज, संतोष सोनी, राजेश शर्मा, अरुण, संजय, संजीव, राज कुमार, चंद्र हंस, सुरेश बजाज व हंस राज, अजय शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।