भोटा (हमीरपुर)। भोटा के साथ लगती पंचायतों में तूफान से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के मोरसू, सिद्धपुर, मोरसू, पट्टी, मुआण, घलौण, पटेरा, जिदंवी, मोरसू गारलां, मनसूही, सौर, ठमाणी, जलग्रां, नाहलवी, लुडंरी, अग्घार, चौकड़, बुमाणा गांवों में तूफान से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में तबाही का आलम देख कर किसान मायूस हो गए हैं। क्षेत्र के किसानों राज कुमार, तिलक, पवन कटोच, बृज लाल, बिहारी, देश राज, जगदीश, सतपाल पटियाल, इंद्र सिंह, रोशन लाल, पुन्नू राम, वीरू, यशपाल सिंह ने बताया कि किसानों की फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई है। कई किसान तो सदमे में है। किसान अच्छी फसल होने की उम्मीद लगा रहे थे लेकिन किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने खेतों में महंगी और बढ़िया खादों का प्रयोग किया था। यहीं नहीं खेतों की बुआई पर भी हजारों रुपए ट्रेक्टर आपरेटरों को दिया था लेकिन किसानों के हाथ निराशा ही आई है। किसानों ने विभाग और सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। उधर, भोटा के पटवारी तरुण सेठी का कहना है कि जिन किसानों ने फसलों का बीमा करवाया है। उनके नुकसान की भरपाई होजाएगी।