फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत रंगस गांव में नादौन पुलिस ने एक बस में सफर कर रहे दो लोगों को शक के आधार पर पकड़ कर थाना में पूछताछ के लिए बुलाया है। पुष्टि करते एसपी हमीरपुर मधू सूदन शर्मा ने बताया कि बस में सफर कर रहे दो युवकों पर नादौन पुलिस को संदेह हुआ तो उन्हें बस से उतार कर थाना में पूछताछ के लिए ले जाया गया है। एसआई अश्वनी कुमार के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, अन्य कर्मियों ने नादौन से हमीरपुर की ओर जा रही एक निजी बस में सफर कर रहे रूप लाल उर्फ बोनू पुत्र शंकर दास निवासी गांव अणु हमीरपुर तथा विजय उर्फ मोनू पुत्र देसराज निवासी मानपुल नादौन से संदेह के आधार पर पूछताछ की तो वे संतोषजनक उतर नहीं दे पाए। इसके चलते उन्हें गहन पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया। एसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि उक्त युवकों से कुछ मामलों पर शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है। अत: पूछताछ के उपरांत ही सच्चाई का पूरा पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें