फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 12 दिन बाद दुल्हन मायके से फुर्र

Wed, 03 Oct 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कडसाई की एक नवविवाहिता मायके के घर से फरार हो गई है। विवाहिता के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना बड़सर में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता की शादी 18 सितंबर को चकमोह में हुई थी। नवविवाहिता अपने पति के साथ ससुराल से अपने मायके कड़साई 29 सितंबर को गई। रात को खाना खाने के बाद दोनों कमरे में सो गए। 30 सितंबर सुबह नवविवाहिता करीब 5 बजे उठी और कमरे से बाहर चली गई। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आई। उसके पति और परिजनों ने उसे क ई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पति राज व दुल्हन के पिता सुरमी राम ने विवाहिता का कोई सुराग न लगने पर रविवार देर शाम मामले की शिकायत बड़सर थाने में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी बड़सर मदनकांत शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें