फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में 927 व्यक्ति करेंगे घर से मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए अभी कुछ दिन शेष हैं लेकिन दिव्यांगजनों व बुजुर्गों के लिए घर द्वार पर मतदान करने की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया के तहत 29 मई तक 85 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग और दिव्यांगजनों के घरों में पोलिंग पार्टियां पहुंच रही हैं। हर पोलिंग पार्टी में छह सदस्य शामिल हैं। इनमें पोलिंग ऑफिसर, पुलिस जवान के अलावा माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र बड़सर में 927 ऐसे व्यक्तियों की पहचान की गई है जिन्हें घर पर ही मतदान का अधिकार दिया गया है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने कहा कि दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए घर द्वार पर मतदान का अधिकार दिया गया है। पोलिंग पार्टियों ने काम शुरू कर दिया है। पोलिंग पार्टियों के रहने, खाने-पीने का इंतजाम बड़सर में ही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें