फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना ने एक विकेट खोकर बनाए 154 रन

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता के अंतर्गत वीरवार को सोलन और ऊना के बीच तीन दिवसीय मैच शुरू हुआ। ऊना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दिन का खेल समाप्त होने तक ऊना ने एक विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। जिला क्रिकेट एसोसिएशन हमीरपुर के महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि ऊना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक खिलाड़ी के नुकसान पर 154 रन बनाए। जिसमें राघव ने 32 रन, अमनप्रीत 79 और दीप सिंह 30 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं, सोलन की ओर से गेंदबाजी करते हुए पारस ने 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें