डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को टिक्कर बाजार में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक संपर्क मार्गों से भागते नजर आए। पुलिस ने बिना हेलमेट, सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने, कागजात न होने आदि पर वाहन चालकों के चालान काटे। इस संबंध में पुलिस चौकी भोटा के प्रभारी सुखदेव ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।