फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदली करवट, शीत लहर की चपेट में हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने बदली करवट, शीत लहर की चपेट में हमीरपुर
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला में मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट बदल ली है। दो दिन धूप खिलने के बाद मंगलवार शाम को बारिश शुरू हो गई है। बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। इसके चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शाम को कई जगह लोग अलाव और हीटर सेंकते नजर आए। वहीं, गेहूं समेत अन्य नकदी फसलों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित हो रही है। किसानों आत्मा राम, सोहन सिंह, अनिरुद्ध सिंह, प्रेम प्रकाश और दिलावर सिंह ने कहा कि बारिश से गेहूं की फसलों को संजीवनी मिली है। जिला भर में दो दिन अच्छी धूप खिली रही, लेकिन मंगलवार शाम को बारिश ने दस्तक दे दी। दो दिन धूप खिलने से ठंड कम हो गई थी, लेकिन बारिश होने से दोबारा पूरा जिला ठंड की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें