फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरी में बनेगी जिला की पहली गौ सेंक्चुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के उपमंडल सुजानपुर के खैरी गांव में बेसहारा गउओं के लिए जिले की पहली गो सेंक्चुरी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पशुपालन विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। खैरी में गो सेंक्चुरी के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित की गई है। जमीन के विभाग के नाम ट्रांसफर होने की प्रक्रिया चली हुई है। जल्द ही जमीन ट्रांसफर होने के बाद खैरी में जिले की पहली गो सेंक्चुरी का निर्माण किया जाएगा। गो सेंक्चुरी में लावारिस घूम रहे गोवंश को छत मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें खाने, पीने संबंधी चारा और पानी भी इसमें उपलब्ध रहेगा। गो सेंक्चुरी में गायों के चारे के लिए उपयुक्त व्यवस्था की गई है। वहीं बारिश, धूप से बचने के लिए शेड भी बनेंगे। विभाग ने इसके निर्माण की कवायद तेज कर दी है। जल्द ही खैरी में गो सेंक्चुरी बनकर तैयार होगी। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. सुशील शर्मा का कहना है कि खैरी में गो सेंक्चुरी के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित की गई है। यहां पर इसके निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें