फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए कल आएं टौणी देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड कंपनी सिक्योरिटी गार्ड के पदों को भरने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर रोजगार शिविर आयोजित करेगी। टौणी देवी पंचायत समिति कक्ष में 24 दिसंबर को इस शिविर का आयोजन किया जाएगा। जबकि, सुजानपुर चौगान में 25 और पंचायत समिति हॉल बिझड़ी में 26 को इस शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 2 बजे तक इसका आयोजन किया जाएगा। सिक्योरिटी इंस्ट्रक्टर जय किशन ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार जिनकी योग्यता दसवीं पास, ऊंचाई 168 सेमी. होगी और शारीरिक रूप से स्वस्थ होगा, वह शिविर में भाग ले सकता है। चयनित युवाओं को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में प्रतिष्ठित उद्योगों में नौकरी का मौका दिया जाएगा। इसमें 9500 रुपये से लेकर 13000 रुपये तक मासिक वेतन देय होगा। चयनित युवाओं को एक माह तक प्रशिक्षित किया जाएगा। चयन के समय आवेदन फार्म के तौर पर 250 रुपये जमा होंगे। इसके लिए उम्मीदवार योग्यता की एक छाया प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें