फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने कराई भूमि की पैमाइश, रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर/बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत पैहरवीं बीट में खैर का अवैध कटान मामले में ठेकेदार पर गाज गिर सकती है। वन विभाग ने राजस्व विभाग से भूमि का पैमाइश करवा ली है तथा अब राजस्व विभाग की रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। वन विभाग बिना अनुमति पेड़ काटने मामले में ठेकेदार पर कार्रवाई कर सकता है। वन विभाग सभी पहलुओं की बारीकी से जांच के उपरांत ही कार्रवाई करेगा। ठेकेदार ने अग्घार वन परिक्षेत्र के रेंज अधिकारी से पुंदड़ बीट से 180 खैर के पेड़ों के कटान की अनुमति ली है। ठेकेदार ने वन परिक्षेत्र बिझड़ी के पैहरवीं बीट से खैर के दर्जनों पेड़ काट लिए। पेड़ों के अवैध कटान की सूचना मिलने पर रविवार को डीएफओ हमीरपुर प्रीति भंडारी सहित वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खैर के पेड़ों के 493 मोछे जब्त किए हैं। संबंधित भूमि सरकारी वन भूमि के साथ होने के चलते वन विभाग ने सोमवार को भूमि की पैमाइश राजस्व विभाग से करवाई। सूत्रों के मुताबिक उक्त भूमि सरकारी वन क्षेत्र में नहीं पाई गई है लेकिन राजस्व विभाग से रिपोर्ट मिलने उपरांत की कार्रवाई हो पाएगी। वन रेंज अधिकारी बिझड़ी विनोद कुमार का कहना है कि सरकार वन भूमि साथ होने के चलते उन्होंने राजस्व विभाग से भूमि पैमाइश करवाई है। डीएफओ हमीरपुर प्रीति भंडारी का कहना है कि ठेकेदार को पैहरवीं बीट से पेड़ काटने की अनुमति नहीं थी। वन विभाग ने बिना अनुमति काटे गए खैर के मोछे जब्त कर लिए हैं। विभाग दोनों बीट के पेड़ों के कटान की जांच करेगा। इसके उपरांत ही ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें