हमीरपुर। बडू-टपरे सड़क आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक यातायात के लिए बंद रहेगी। मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपायुक्त संदीप कदम ने सड़कको बंद करने के आदेश पारित किए हैं। लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्ग बड़ू-दरकोटी वाया मोहीं तथा लंगवान से टौणी देवी सड़क पर किया गया है।