जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस शिविर का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व पंचायत प्रधान पंडित राम लाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाजसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य पवन शर्मा ने मुख्यातिथि को स्कूल पहुंचने पर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने कहा कि सात दिवसीय शिविर में स्कूली बच्चों को व्यक्तिगत विकास के साथ विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जाएगा। शिविर में 28 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर एकता ठाकुर, वंदना कुमारी, शैलजा, आशु, पलक, जरीना, नवीन, विशाल, आषीश, अजय कुमार, अरुण, प्रिंस, शशि और सविता ने सराहनीय कार्य किया। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी पवन ठाकुर, राज कुमारी और मीना कुमारी भी उपस्थित थीं।