फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलोई गांव में पेयजल किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सोहारी के तहत पड़ने वाले गांव बदलोई में दो सप्ताह से पेयजल किल्लत बनी हुई है। गांव में पेयजल की सप्लाई सुचारु न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांव के लिए आईपीएच विभाग द्वारा पेयजल की सप्लाई तो की जाती है, लेकिन पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं आ रहा। गांव के लोग साथ लगते गांवों से पानी लाने को मजबूर हैं। वहीं गांव में कोई हैंडपंप नहीं है। ऐसे में लोगों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों में मदन, विनोद, गोल्डी, रिंकू, शकुंतला, अजय, संदीप इत्यादि का कहना है कि जिस पाइप से गांव में पेयजल की आपूर्ति की जाती है उस पाइप में पानी बहुत कम आता है, जिससे गांव में पेयजल की सप्लाई सुचारु रूप से नहीं हो पाती है। ग्रामीणों ने इस समस्या बारे विभाग व सरकार के नुमाइंदों को कई बार अवगत करवाया है, परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने विभाग व सरकार की कार्यप्रणाली के प्रति रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने विभाग से समस्या समाधान की मांग उठाई है। इस संदर्भ में सहायक अभियंता आईपीएच विभाग सुशील कुमार का कहना है कि मौके पर कर्मचारियों को भेज कर समस्या का हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें