फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिकेत सैनी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्पोर्ट्स कल्चर क्रियाकलाप द्वारा कुल्लू के बजौरा में आयोजित 60वीं राज्य स्तरीय बाल लघुनाटिका प्रतियोगिता में द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के छात्रों ने युद्धबंदी लघुनाटिका प्रस्तुत की। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 विद्यालयों ने भाग लिया। द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्र अनिकेत सैनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किया गया। इससे पहले स्पोर्ट्स कल्चर क्रियाकलाप द्वारा ही जिला स्तर पर 14 व 15 अक्तूबर को सीनियर सेकेंडरी स्कूल टौणी देवी में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। जिसमें लघुनाटिका में द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वही बाल लोक नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय, बाल लघु नाटिका में प्रथम, कन्या समूह गान में द्वितीय तथा बाल बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। एकल शास्त्रीय गायन में स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र यतिन धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा के छात्र अनिकेत सैनी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण चौहान ने सभी बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें