हमीरपुर। खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने मंगलवार को जिला हमीरपुर में स्थापित औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों को प्रोत्साहित किया और कोरोना काल में ज्यादा से ज्यादा काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 2020-21 में 30 इकाइयों को अनुदान देने का लक्ष्य है। इनके प्रोजेक्ट विभिन्न बैंकों को भेज दिए हैं। इन इकाइयों को 90 लाख का अनुदान वितरित करना है और इसके तहत जिले में 250 लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर एक ब्यूटी सैलून का निरीक्षण किया और सैलून के बारे में जानकारी हासिल की गई। इस मौके पर एडीओ खादी बोर्ड हमीरपुर रवि कांत भी उनके साथ मौजूद रहे।