फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 872 विद्यार्थियों ने दी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के दो स्कूलों में रविवार को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। दोनों परीक्षा केंद्रों में 872 विद्यार्थियों ने छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा दी। परीक्षा का आयोजन एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से किया गया। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में परीक्षा के लिए 696 विद्यार्थियों को रोल नंबर जारी हुए थे। इनमें से 671 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि 25 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। स्कूल में परीक्षा के आयोजन को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। कड़ी निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


अभिभावक स्कूल के बाहर बच्चों को लेने पहुंचे। प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने कहा कि रविवार को स्कूल में एनटीए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। वहीं, महाराजा संसार चंद सीनियर सेकेंडेरी पब्लिक स्कूल सुजानपुर में भी ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा का आयोजन दोपहर दो बजे से लेकर पांच बजे तक हुआ। परीक्षा के लिए 218 विद्यार्थियों को रोल नंबर जारी हुए थे। इनमें से 201 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए जबकि 17 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। निदेशक नसीम राजा ने कहा कि स्कूल में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान सभी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया ताकि किसी भी तरह की कोई कमी न रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें