फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: युवक से 87000 रुपये नकद और अफीम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के साथ सटे टिल्लू गांव में वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक से अफीम और नकदी पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस की एक टीम रूटीन चेकिंग पर थी। इस दौरान टिल्लू गांव के निकट एक कार को जांच के लिए रोका गया। जब कार की तलाशी ली गई तो कार चालक शम्मी कुमार के पास से पुलिस ने 87000 रुपये नकद तथा 6.64 ग्राम अफीम बरामद की। थाना प्रभारी बीआर शर्मा ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करके आगामी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें