हमीरपुर। बाल विकास परियोजना हमीरपुर के तहत ग्राम पंचायत कुठेड़ा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी बलवीर बिरला विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान 9 बेटियों के जन्म पर उनकी माताओं को बधाई संदेश के प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 65 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसी तरह ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय सूचना एवं शिक्षा संप्रेषण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पंचायत उपप्रधान रंजू शर्मा ने की। शिविर में वृत्त पर्यवेक्षक सरोज ठाकुर एवं संरक्षण अधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों और बेटियों के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने, बाल विवाह, शिशु मृत्यु दर और पोषण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में तीन बेटियों की माताओं ममता देवी, शिखा कुमारी और ममता देवी को बंधाई संदेश देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वार्ड पंच रतन चंद, निशा, पूजा, अनिता, संतोष, पूजा, सविता, ज्योति, सपना, कमलेश, किरण, सवित्री, कमलेश, भावना, सलोचना और रीना आदि उपस्थित रहीं।