फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में नाम दर्ज की करें जांच : विशाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बड़सर विशाल शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में प्रयोग की जाने वाली फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अंतिम रूप से प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियां उपमंडलीय निर्वाचन कार्यालय बड़सर के अतिरिक्त संबंधित भाग प्रत्येक मतदान केंद्र पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी के पास निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि अंतिम रूप से प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियां अपने और अपने परिवार के पात्र सदस्यों के नाम दर्ज होने की जांच कर लें। यदि किसी व्यक्ति का नाम किसी कारण अभी तक भी दर्ज नहीं है तो वे अपने मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी के पास या उपमंडलीय निर्वाचन कार्यालय बड़सर में नाम पंजीकरण के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें