फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल के टैंकर के टायर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
जलाड़ी (हमीरपुर)। नेशनल हाइवे-70 पर जलाड़ी गांव के पास मिट्टी के तेल से भरे टैंकर के टायर में आग लग गई। समय पर आग का पता लगने पर इसे बुझा दिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। संगरूर से मिट्टी के तेल का टैंकर लेह जा रहा था कि अचानक जलाड़ी के पास पहुंचने पर टैंकर के टायर में आग लग गई। टायर में आग लगने का पता टैंकर को पास कर रहे पुलिस कर्मी राजेश कुमार और होमगार्ड जोगिंद्र को लगा तो उन्होंने टैंकर चालक से वाहन को रोकने को कहा। चालक के टैंकर रोकने पर पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने सामूहिक प्रयास से आग पर रेत और पानी फेंककर आग को बुझाया। समय पर टैंकर के टायर में आग लगने का पता चल गया और आग बुझा दी गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें