हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में वीरवार को एनएसएस का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा के लगभग 100 प्रधानाचार्यों एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया। इस समारोह के मुख्यातिथि एनएसएस के राज्य समन्वयक दिलीप ठाकुर रहे। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य नैना लखनपाल ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के छात्रों ने एनएसएस के गीत एवं पहाड़ी नाटी की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। समारोह में अगले वर्ष होने वाली एनएसएस की वार्षिक गतिविधियों की विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में हिम अकादमी विकासनगर के चेयरमैन प्रो. आरसी लखनपाल, सह चेयरपर्सन सीपी लखनपाल, निदेशक पंकज लखनपाल, प्रधानाचार्य नैना लखनपाल, प्रधानाचार्य अकादमिक डा. हिमांशु शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शशि बाला और अश्वनी शर्मा उपस्थित रहे।