फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में निजी बस ऑपरेटर उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के प्रसिद्ध कालका माता मंदिर में मेले के दौरान यातायात नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई गई। बस ऑपरेटर सरेआम श्रद्धालुओं को बस की छत बैठा रहे हैं। मेले में किसी भी प्रकार नियमों की अवहेलना न हो इसके लिए पुलिस कर्मचारी भी वहां तैनात हैं लेकिन आंखें मूंदे बैठे हैं। इससे पहले भी ओवरलोडिंग के चलते कई हादसे पेश आ चुके हैं। हादसा हो जाने पर हर बार कुछ दिन प्रशासन सख्ती बरतता है, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ फिर से वही स्थिति बन जाती है। निजी बस ऑपरेटर पैसे के लालच में लोगों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी बड़सर जगदीश चंद का कहना है यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के समय-समय पर चालान काटे जाते हैं। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें