फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला भर के शिक्षण संस्थानों में भूकंप के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के शिक्षण संस्थाना में बुधवार को जिला कांगड़ा में 4 अप्रैल 1905 को आए भूकंप की वर्षगांठ पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में भूकंप पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों को ड्रॉप, कवर और होल्ड के बारे में अभ्यास करवाया गया ताकि प्राकृतिक आपदा आने पर बच्चे अपना बचाव कर सकें। इस मौक पर स्कूल प्रधानाचार्य ओंकार सिंह भाटिया ने बच्चों आपदा के बारे में जागरूक किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़ में बुधवार को कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप की याद में जागृति दिवस मनाया गया। राजकीय उच्च पाठशाला लोहाखर में बुधवार को आपदा प्रबंधन के अंतर्गत भूकंप आदि प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककड़ियार, राजकीय उच्च स्कूल जीवाणी में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें