शराबी ने होली मेले में मचाया हुड़दंग
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव की अंतिम शाम को आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान एक शराबी व्यक्ति ने खूब हुड़दंग मचाया। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शराबी पर काबू पाया। सुजानपुर वार्ड नंबर-5 का एक युवक पेशे से मजदूर है, जो हमेशा शराब के नशे में धुत्त रहता है। वह शराब पीकर अजीब हरकतें करता है। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तरीय होली पर्व पर शाम कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उस दौरान उक्त शराबी युवक वहां पहुंच गया। इस दौरान शराबी पुलिस से उलझ पड़ा। शराबी की हरकतों का नजारा देखने के लिए लोग कैमरे और मोबाइल से शराबी और पुलिस के बीच की बहस को रिकॉर्ड करने लग पड़े। इस दौरान कैमरामैन से कुछ लोगों ने बहस की। उधर, थाना प्रभारी सुजानपुर श्यामलाल ने कहा कि शराबी को हुड़दंग से रोकने के लिए पुलिस ने उसे आयोजन स्थल से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की किसी कैमरामैन से बहस नहीं हुई है।