फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में मेधावियों को नहीं मिले लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी स्कूली छात्रों को वितरित किए जाने वाले लैपटॉप कई स्कूलों में नहीं मिल पाए हैं। स्कूलों में शैक्षणिक सत्र खत्म होने वाला है। हालांकि कई स्कूलों में विभाग द्वारा यह लैपटॉप वितरित कर दिए गए हैं, लेकिन कुछ स्कूलों के मेधावी छात्रों को लैपटॉप नहीं मिल पाए हैं। अभिभावकों का कहना है कि कि अगर छात्रों को समय रहते लैपटॉप मिल जाते तो पढ़ाई में भी मदद मिलती। हैरानी की बात है कि अब परीक्षाओं को शुरू होने में मात्र कुछ दिन ही शेष बचे हुए हैं। जबकि छात्र अभी तक लैपटॉप का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों के लैपटॉप शिक्षा विभाग के पास पहुंच भी चुके हैं, लेकिन इन्हें तकनीकी समस्या का हवाला देकर वितरित नहीं किया जा रहा है। महीनों के इंतजार के बाद भी लैपटॉप न मिलने से छात्र मायूस हो रहे हैं। इस संबंध में शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर सोमदत्त सांख्यान का कहना है कि किन्हीं कारणों के कारण लैपटॉप कुछेक स्कूलों में नहीं पहुंचाए गए हैं। निदेशक कार्यालय से निर्देश मिलते ही छात्रों को लैपटॉप वितरित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें