फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र राणा ने बाबा बालक नाथ मंदिर में नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने बुधवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में परिवार सहित माथा टेका। विधानसभा चुनावों में मन्नत पूरी होने पर जीत हासिल करने के उपरांत राजेंद्र राणा बाबा बालक नाथ के मंदिर में शीश नवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी अनीता राणा उनके साथ उपस्थित रहीं। राणा ने इस दौरान बाबा बालक नाथ की पवित्र गुफा में माथा टेककर सिद्धयोगी को रोट प्रसाद का भोग अर्पित किया तथा बाबा के दरबार में झंडा चढ़ाया। मंदिर न्यास की ओर से राजेंद्र राणा को भेंट के रूप में प्रसाद व फोटो प्रदान की गई। माथा टेकने के बाद राजेंद्र राणा ने कहा कि चुनावों में जीत की कामना की थी। उन्होंने कहा कि बाबा बालक नाथ की कृपा से बहुत बड़ी जीत हासिल हुई। जिस के लिए परिवार सहित बाबा के दरबार में माथा टेकने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें