हमीरपुर में सब्जी की दुकानों पर लगी रेट लिस्ट।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय की सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम घट गए हैं। नए साल के आगमन पर गृहिणियों को राहत मिली है। इससे पूर्व सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे। लोगों को सब्जी खरीदना आफत बना हुआ था। जहां लोग एक किलो सब्जी खरीदते थे, वहीं वे आधा किलो ही सब्जी खरीद रहे थे। लेकिन, बीते दो सप्ताह से सब्जियों के दाम घटने से लोग सब्जियों की खूब खरीदारी कर रहे हैं। दामों में गिरावट आने से लोगों की दुकानों में सब्जी खरीदने के लिए भीड़ उमड़ रही है। इससे पहले जहां प्याज 60 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा था, अब 50 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है। वहीं, लहुसन पहले 80 अब 60, टमाटर पहले 30 अब 20 रुपये, मटर पहले 40 अब 30 रुपये, गाजर पहले 40 अब 20 रुपये, पत्ता गोभी पहले 40 अब 30 रुपये, फूल गोभी पहले 40 अब 30 रुपये, आलू पहले 15 अब 10 रुपये, अदरक पहले 60 अब 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। हमीरपुर में सब्जियों के दाम घटने से दुकानदारों की भी बिक्री बढ़ गई है। एपीएमसी के सचिव अनिल धीमान का कहना है कि पहले सब्जियों की सप्लाई पहले कम आ रही थी, जिस कारण सब्जियों के दामों में वृद्धि हुई थी। उनका कहना है कि अब सब्जियों की सप्लाई सुचारु रूप से होने से सब्जियों के दामों में गिरावट आई है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।