ताल(हमीरपुर)। शनिदेव मंदिर लंबलू में ज्येष्ठ शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर में शनि शांति के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर जय भारत हमीरपुर की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया। अर्की, सोलन और चंबा से भी भक्त मंदिर में पहुंचे थे। पटवारी विशाल धीमान, कानूनगो देव राज और कानूनगो शेर सिंह भी मंदिर में मौजूद रहे।