फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पोस्टल बैलेट से करें मतदान : उपायुक्त

विज्ञापन
sandeep kadam
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम ने मतदान ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने का आग्रह किया है ताकि हमीरपुर जिला में मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने कहा कि मतदान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट पहले तथा दूसरे पूर्वाभ्यास के दौरान उपलब्ध करवाए गए हैं, जबकि तीसरा पूर्वाभ्यास छह नवंबर को सभी निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान के लिए पूर्वाभ्यास स्थल पर पोलिंग बूथ भी स्थापित किया जाएगा ताकि मतदान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी सात नवंबर को होगी। इस दौरान पोलिंग पार्टियों को मतदान से संबंधित सामग्री, ईवीएम मशीन, वीवीपैट भी दी जाएंगी। मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा इस बाबत सभी रिटर्निंग ऑफिसर को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से भी अवगत करवा दिया गया है। जिला भर में 524 बूथ स्थापित किए गए हैं। हमीरपुर जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में अब तक तीन लाख 80 हजार 633 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए स्वीप अभियान भी आरंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि वोटर स्लिप घर द्वार पर पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें