फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्ट रिपोर्ट की खामियों को करवाया दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में साइंस प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल ने की। कार्यशाला में जिला से 16 बच्चों ने भाग लिया। ये वे बच्चे हैं जो राज्यस्तर की प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस कार्यशाला में सर्वे रिपोर्ट के ज्यूरी मेंबर मीना शर्मा, संजीव ठाकुर, रजनीश कुमार ने भी भाग लिया। उन्होंने सभी बच्चों की रिपोर्ट का अवलोकन किया एवं उन्हें अभ्यास करवाया। इस मौके पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट में रही खामियों को दूर करवाया गया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभाओं को राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने बहुत बढ़िया प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की हैं। जिनमें नीला फुलनू झाड़ी का उपयोग, पारंपरिक अपमार्जक कैसे बनाते हैं? हरी सब्जियों को लंबे अरसे तक कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है और मोबाइल के हानिकारक प्रभावों से कैसे बचा जा सकता है आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला के 55 बच्चे राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए 11 नवंबर को सोलन जिला के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें