फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 52 ग्राम पंचायतों की 80 हजार आबादी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में स्टाफ की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। वर्तमान समय में कोई भी विशेषज्ञ डॉक्टर अस्पताल में तैनात नहीं है। सिविल अस्पताल में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की जरूरत है लेकिन वर्तमान में केवल चार एमबीबीएस चिकित्सकों के सहारे यह सिविल अस्पताल चल रहा है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र की करीब 52 ग्राम पंचायतों के 80 हजार लोग इस अस्पताल में उपचार के लिए निर्भर हैं। रोजाना ओपीडी 400 के आसपास रहती है लेकिन यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, एनएनटी, त्वचा रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग, मेडिकल सर्जन और नेत्र रोग विशेषज्ञ के सभी पद खाली हैं।प्रतिनियुक्ति के सहारे ही इस अस्पताल को चलाया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट, नेत्र रोग और अन्य चिकित्सकों को जरूरत के मुताबिक प्रतिनियुक्ति पर बुलाया जाता है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में गंभीर मरीजों को 40 किलोमीटर का सफर कर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचना पड़ता है। महीने में केवल दो दिन दूसरे और चौथे मंगलवार को ही अल्ट्रासाउंड के लिए प्रतिनियुक्ति पर हमीरपुर से विशेषज्ञ आते हैं। ऐसे में इमरजेंसी में मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। जहां अधिक पैसा खर्च करना पड़ता है। स्थानीय लोग लंबे समय से यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, बीएमओ बड़सर डॉ. बृजेश शर्मा ने कहा की फिलहाल जरूरत को देखते हुए माह में दो दिन अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं और इस कार्य के लिए हमीरपुर से डेपुटेशन पर डॉक्टर को बुलाया जाता है। वहीं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की जो कमी अस्पताल में है, उस बारे में विभाग को लिखकर अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें