फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 80 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजने से पहले ​खिलाड़ियों के साथ एडीपीओ सुनील कपिल।स्रोत: संस्
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में अंडर-19 प्रदेश स्तरीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिलाभर के 80 खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी सुनील कपिल ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं दो जगह होगी।
विज्ञापन

इसमें हमीरपुर से 40 खिलाड़ी रोहडू में वाॅलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन व कबड्डी और 40 खिलाड़ी जिला चंबा में फुटबाल, भारोत्तोलन और टेबल टेनिस में हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। दोनों टीमों में कोच संजय कौशल, चमन लाल, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, सुमित, विक्रम, राम लाल संधू, जगदेव, विकास, जयमल, राजीव कुमार, सुनील कुमार और अशोक कुमार मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें