फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शहर में आग से सुरक्षा के लिए 80 हाइड्रेंट की जरूरत, उपलब्ध हैं महज सात

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आग से सुरक्षा की दृष्टि से हमीरपुर मुख्यालय में स्थित अधिकर व्यावसायिक भवनों में नियमों की अनदेखी हो रही है। हालात ऐसे हैं कि स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी भवनों के अलावा मुख्य बाजार के अधिकतर भवनों में आग से सुरक्षा के कोई प्रबंध ही नहीं किए गए हैं। कई बार निर्देशों के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय हमीरपुर में आग से सुरक्षा के लिए फायर हाइड्रेंट भी न के बराबर हैं। हजारों की आबादी और सैकड़ों भवनों वाले शहर में महज सात हाइड्रेंट हैं। शहर में 50 से अधिक हाइड्रेंट की अनिवार्यता है। अग्निशमन विभाग ने शहर में 80 के करीब ऐसे स्थल चिह्नित किए हैं जहां पर हाइड्रेंट की जरूरत है। लेकिन, इस दिशा में अभी तक कोई कार्य नहीं हो सका है। इस सिलसिले में विभाग की ओर से सरकार को प्रस्ताव जरूर भेजा गया है लेकिन अभी तक जमीन स्तर पर इसके लिए कोई कार्य नहीं हो सका है। इतना ही नहीं हमीरपुर शहर के अलावा उपमंडल मुख्यालय के अधिकतर बाजारों में हाइड्रेंट की बेहद कमी है। इस कार्य के लिए जिलाभर में करोड़ों के बजट की जरूरत है। नादौन, सुजानपुर में हाइड्रेंट नाम मात्र ही हैं। भोरंज उपमंडल और बिझड़ी तहसील मुख्यालय में तो एक भी हाइड्रेंट नहीं है। यहां पर जुगाड़ के सहारे ही अग्निशमन विभाग कार्य कर रहा है। नेशनल बिल्डिंग कोड 2016 भाग चार के तहत फायर एंड लाइफ सेफ्टी के मानकों की मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर के बाजारों में भी सरेआम अनदेखी हो रही है। मल्टी शोरूम वाले अधिकतर भवनों में आग से बचाव की कोई व्यवस्था तक नहीं है।

अग्निशमन अधिकारी हमीरपुर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जिले के विभिन्न बाजारों में फायर हाइड्रेंट के लिए स्थल चिह्नित किए गए हैं। इन स्थलों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी गई है। आग से बचाव के लिए भवन मालिकों को नियमों के पालन के लिए समय-समय पर हिदायतें जारी की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें