फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सर्पदंश से 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टा (हमीरपुर)। विकास खंड भोरंज के अंतर्गत सांप के डसने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। रुबलू राम (77) निवासी धमरोला को बीती रात सांप ने डस लिया था। टांडा मेडिकल काॅलेज में मंगलवार को उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई है। गत रात्रि खरवाड़ पंचायत के धमरोला गांव के 77 वर्षीय रुबलू राम अपने घर में रात को सोए थे। रात को करीब 2:30 बजे सांप ने उसके हाथ के ऊपर डस लिया। सांप उसके बाद अलमारी में चला गया। रबलू राम की सेहत बिगड़ने पर उसे भोरंज अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भेज दिया गया। सेहत में सुधार न होने पर बुजुर्ग को टांडा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया था। शाम को करीब चार बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। खरवाड़ पंचायत प्रधान भागा देवी ने कहा कि बुजुर्ग को सांप ने डस लिया था। टांडा मेडिकल काॅलेज में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें