फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तबीयत बिगड़ने के बाद 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Wed, 11 Nov 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के तहत पंधेड़ गांव निवासी 72 वर्षीय रणवीर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। एम्स में उपचार के दौरान रणवीर सिंह ने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। हालांकि, उनकी मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एसपी बलवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें