फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पलटी, तीन सवारों को आईं मामूली चोटें

Tue, 09 Apr 2019 01:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उपमंडल मुख्यालय नादौन के निकटवर्ती भरमोटी गांव में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों को मामूली चोटें आई हैं। कार सवार नादौन से कलूर की ओर जा रहे थे। एनएच-70 पर भरमोटी गांव में तीखे मोड़ पर सामने से आ रही कार को टक्कर से बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इससे कार सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गई। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि इस बारे में किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है और पुलिस अपने स्तर पर दुर्घटना की जांच कर रही है। इस दुर्घटना में कार सवार सभी तीन युवक सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें