हमीरपुर। जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक जसवंत सिंह ने हमीरपुर जिले के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक/उच्च/ प्राइवेट, वरिष्ठ और उच्च पाठशालाओं के प्रधानाचार्यों/ मुख्याध्यापकों को बताया है कि एचपी ई पास पोर्टल पर ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। इसलिए यदि किसी पात्र विद्यार्थी का आवेदन अभी तक नहीं हुआ है तो निर्धारित तिथि से पहले आवेदन करवाना सुनिश्चित करें ताकि, कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि किसी भी कोताही/विलंब के लिए संबंधित पाठशाला के प्रभारी उत्तरदायी होंगे।