हमीरपुर। ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की छात्रा अनामिका जसवाल का चयन राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए हुआ है। रावमापा बाल हमीरपुर में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया। इसी प्रतियोगिता से अनामिका का चयन हुआ। अनामिका जसवाल का विषय ‘इंपैक्ट ऑफ राइस कल्टीवेशन ऑन ग्रीन हाउस इमीशन’ था। प्रधानाचार्या डॉ. सुमन लता ने अनामिका जसवाल को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अनामिका के अभिभावकों व संबंधित अध्यापकों को भी बधाई दी।