भोटा (हमीरपुुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत पड़ती अग्घार पंचायत के एक वृद्ध की छत से गिरने के कारण मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि विधि चंद (80) घर की छत पर स्लेट ठीक कर रहा था। इस दौरान कुुछ बंदर छत पर आ गए और वृद्ध पर हमला करने लगे। वृद्ध डरकर छत से नीचे गिर गया। इस कारण वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे भोटा अस्पताल ले आए, जहां वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस चौकी भोटा के प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला शाम तक नहीं आया है। उधर, पंचायत प्रधान सोनू रानी का कहना है कि बुजुर्ग के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।