फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलाएं उठाए योजनाओं का लाभ : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी वृत्त टौणी देवी ने वीरवार को पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत खंड स्तरीय एक दिवसीय जागरूकता शिविर टौणी देवी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। जिसका महिलाओं को फायदा उठाना चाहिए। टौणी देवी विकास खंड में एक हजार लड़कों की तुलना में 1038 लड़कियां हैं। जो इस विकास खंड के लोगों की बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को परिलक्षित करता है। इससे पहले सीडीपीओ कल्याण चंद ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटी है अनमोल योजना के तहत इस वर्ष बमसन विकास खंड में 11 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। बाल-बालिका सुरक्षा योजना के अंतर्गत 17 अनाथ बच्चों पर 4 लाख 50 हजार की राशि व्यय की जा चुकी है। इस अवसर पर बारीं पंचायत के उपप्रधान राजीव चौहान के अतिरिक्त विभागीय कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें