फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता को सात खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला ताइक्वांडो संघ हमीरपुर के अंतर्गत चलाए जा रहे ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र जीवीं, परोल और ऊहल के सात खिलाड़ी इस खेल की विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए हैं। इसमें छात्रों सृष्टि ठाकुर, शिवांशी ठाकुर और तेजस्विनी ठाकुर ने कांगड़ा जिले में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह तीनों लड़कियां जीवीं गांव के एक ही परिवार से संबंध रखती हैं। इसके साथ परोल से सृष्टि शर्मा, आशुतोष शर्मा और ऊहल की अंजलि और अभिषेक ठाकुर ने हमीरपुर में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किए। यह सभी खिलाड़ी राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता 2 से 4 जनवरी तक मध्यप्रदेश में आयोजित की जाएंगी। इन सभी खिलाड़ियों को ताइक्वांडो कोच एवं जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सुशील ठाकुर प्रशिक्षण दे रहे हैं। सुशील वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊहल में डीपीई के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें