फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकरोह पंचायत मंडल स्तर पर स्वच्छता में अव्वल, मिलेगा पुरुस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की सकरोह पंचायत स्वच्छता के मामले में मंडल स्तर पर प्रथम आई है। बीते दिनों हुए सर्वे में मंडल स्तर पर पांच जिलों की 11 पंचायतों का चुनाव किया गया। इन 11 पंचायतों को पछाड़ते हुए विकास खंड की सकरोह पंचायत मंडल स्तर पर अव्वल रही है। मंडल स्तर पर प्रथम आने पर अब पंचायत को पांच लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छता के 100 अंकों की परीक्षा के सभी कंपलीमेंट में यह पंचायत अव्वल रही है। पंचायत सोख पिट, भूमिगत नालियां, लैंडफिल साइट इत्यादि के कार्यों में अन्य पंचायतों से काफी आगे है। इससे पहले भी यह पंचायत जिला स्तर पर अग्घार पंचायत को पछाड़कर तीन लाख रुपये की राशि जीत चुकी है। जो शीघ्र ही सरकार की ओर से चेक के माध्यम पंचायत को दी जाएगी। मंडल स्तर पर अव्वल रहने पर पंचायत का चयन राज्यस्तर के लिए भी हुआ है। इससे पूर्व भी विकास खंड बिझड़ी की ही बल्ह बिहाल पंचायत स्वच्छता के मामले में पूरे प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर रही है। अब सकरोह पंचायत भी प्रथम स्थान प्राप्त करने के नजदीक पहुंच चुकी है। बीडीओ बिझड़ी चंद्रवीर सिंह का कहना है कि सकरोह पंचायत ने स्वच्छता के मामले में मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विकास खंड के लिए यह गौरव की बात है। अगर राज्य स्तर पर भी पंचायत प्रथम स्थान हासिल करती है तो पूरे जिले के लिए ही गौरव की बात होगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग दें और अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें