फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस ओलंपियाड में हमीरपुर के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में स्थित हमीरपुर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय साइंस ओलंपियाड के द्वितीय स्तर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। गणित ओलंपियाड में अनाहिता शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर एक हजार रुपये का गिफ्ट हैंपर और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया है। इस परीक्षा में स्पर्श ठाकुर, हेमंत गुप्ता, चिराग मिश्रा और अच्छिनेषु ने भी मेरिट प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं। वहीं मोहित अत्री और अद्विता शर्मा ने जोनल वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रमाण पत्र हासिल किए। विज्ञान में वैश्वी शर्मा, सृष्टि शर्मा, अच्छिनेषु आर आदित्य पटियाल ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए। अंग्रेजी ओलंपियाड में वैश्वी शर्मा, अनुष्का शर्मा और अद्विता शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तर पर प्रमाण पत्र प्राप्त किए। प्रधानाचार्य घनश्याम कश्यप, उपप्रधानाचार्य विजय ठाकुर ने छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें