कबड्डी में फॉरेस्ट्री द्वितीय वर्ष विजेता
हमीरपुर। उद्यानिकी और वानिकी महाविद्यालय नेरी में सत्र खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डीन डॉ. पीसी शर्मा ने किया। पुरुष वर्ग कबड्डी के मुकाबले में फॉरेस्ट्री द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों ने हार्टीकल्चर चतुर्थ वर्ष के छात्रों को हरा दिया। महिला वर्ग में हार्टीकल्चर प्रथम वर्ष ने फॉरेस्ट्री प्रथम वर्ष को हराया। बैडमिंटन में अभिनंदन एवं भाग सिंह ने विद्युत एवं साहिल को हराया। महिला वर्ग में ऐश्वर्या, दिव्या एवं सिमरन विजयी रही। वॉलीबाल में एमएससी प्रथम वर्ष ने हार्टीकल्चर तृतीय वर्ष को हराया। वहीं, एथलेटिक्स में अमन ने गोल्ड, शुभम ने सिल्वर और अभिनंदन ने कांस्य पदक हासिल किया। छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न रोमांचक मुकाबले हुए।