हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बिजली बोर्ड प्रबंधन से अनुबंध पर तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके जेई को पक्का करने की मांग की है। संघ का कहना है कि 31 मार्च 2018 तक जिन इंजीनियर्स ने अनुबंध पर तीन साल पूरे कर लिए हों उन्हें बोर्ड द्वारा नियमित किया जाए। संघ ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग और आईपीएच विभाग की तर्ज पर ग्रेजुएट जूनियर इंजीनियर का कोटा असिस्टेंट इंजीनियर के पद लिए बढ़ाया जाए। संघ के प्रधान मदन लाल ने बिजली बोर्ड से ग्रेजुएट जेई का कोटा बढ़ाने की मांग की है।