बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल के मैहरे के नजदीक भकरेड़ी में एसडीएम बड़सर धनवीर ठाकुर ने हिमाचल ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया गया। ठाकुर नर्सिंग होम के सामने लगने वाले इस व्यापार मेले में आसपास के गांवों के लोग पहुंच रहे हैं तथा सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इस ट्रेड फेयर के प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि इस ट्रेड फेयर में लोगों को सभी प्रकार का सामान एक स्थान पर सस्ते दामों पर मिलेगा। उन्होंने बताया कि व्यापार मेले में लकड़ी का फर्नीचर, परदे, कंबल, गलीचे, प्लास्टिक सामान, क्राकरी, रेडीमेड कपड़े, जूते, लेडीज बैग सहित कई प्रकार की वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि भी लगाए गए हैं। इस अवसर पर एसएचओ बड़सर जयनंद शर्मा, अमर नाथ, रविंद्र कुमार, विक्की, अश्वनी सागर, लाला राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।