फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीजा व रीना को बेस्ट पोस्टर आवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज/हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत करिअर प्वाइंट विवि के विधिक विभाग में जिला सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से कार्यशाला लगाई गई। जिसमें एडवोकेट अमित शर्मा ने छात्रों को विधिक सेवा अधिनियम 1987 के अनुसार अनुसूचित जाति या जनजाति के सदस्य, स्त्री या बालक, मानसिक रूप से अस्वस्थ, औद्योगिक कर्मकार इत्यादि को मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। इसमें भाषण प्रतियोगिता व स्पॉट पोस्टर प्रतियोगिताएं करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में विरजू प्रथम, शिवाली शर्मा द्वितीय व सुनीता तृतीय रहीं। वहीं बेस्ट पोस्टर अवार्ड लीजा व रीना को प्राप्त हुआ। उधर, अधिवक्ता सुरदीप ठाकुर व पवना देवी ने टैक्सी यूनियन हमीरपुर और बस स्टैंड पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने सभी को कानून संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी बलवीर सिंह, यूनियन प्रधान विक्रम सिंह राणा, उपप्रधान नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, रविदत्त, कमलेश, कुलदीप चंद, नरेंद्र कुमार, नेक राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें