फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक साक्षरता शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बार एसोसिएशन हमीरपुर ने दस दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को किया। सीजेएम हमीरपुर अभय मंडयाल ने शिविर का शुभांरभ किया। शिविर में जिला भर में कानून संबंधी जानकारी देने के लिए छह टीमें गठित की गईं। इन टीमों का नेतृत्व बार एसोसिएशन के एडवोकेट करेंगे व अपने अपने क्षेत्र में लोगों को डोर टू डोर, बैनर, होर्डिंग्स आदि से कानून संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे। इसी कड़ी में एडवोकेट सुरदीप ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने जिला मुख्यालय के साथ लगती पंचायत चौकी जंवाला में लोगों को कानून की जानकारी दी। ये शिविर 19 नवंबर तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें