उपमंडल नादौन के अंतर्गत पटवार घर अमलैहड़ में आयोजित भूमि की केवाईसी शिविर में कतारों में लगे ग्
धनेटा(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत पटवार घर अमलैहड़ में मंगलवार को जमीन की ई-केवाईसी की प्रक्रिया के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 70 ग्रामीणों ने अपनी जमीन की ई-केवाईसी पूरी करवाई। शिविर में पटवारी प्रीति देवी ने कहा कि ई-केवाईसी करवाने से ग्रामीणों को कई सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त, ई-केवाईसी प्रक्रिया से प्रमाणपत्र बनवाने और अन्य आवश्यक दस्तावेज संबंधी कार्यों में भी सहायक होगी। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।